फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Examiner will check at least 40 copies, there will be cross checking

कम से कम 40 कॉपियां जांचेंगे परीक्षक, होगी क्रास चेकिंग

Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Examiner will check at least 40 copies, there will be cross checking
आजमगढ़। यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा तय कर दी है। अब कोई भी शिक्षक 40 से कम और 50 से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं नहीं जांचेगा। उधर मूल्यांकन की रफ्तार अब गति पकड़ने लगी है। बुधवार को 74830 कापियां जांची गईं। अब केंद्रों पर मूल्यांकन के दौरान क्रास चेकिंग की जाएगी। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। जिले के चार मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिका जांचने का काम 23 अप्रैल से शुरू हुआ। चारों केंद्र पर छह लाख 72 हजार 742 उत्तर पुस्तिका जांची जानी है। इसके लिए विभिन्न विषयों के 2306 परीक्षक नियुक्त हैं। मूल्यांकन कार्य पांच मई तक चलना है। राजकीय बालिका इंटर कालेज को एक लाख 73 हजार 384 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई है। जिसमें 1,62,395 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई है। वहीं डीएवी इंटर कालेज में 2,29,089 कॉपियां आवंटित की गई हैं जिसमें 2,11,671 प्राप्त हुई है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को 99,090 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई और 91,957 प्राप्त हुई। वहीं इंटरमीडिएट कालेज सठियांव को 1,71,179 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई जिसमें 1,56,599 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। बुधवार को चारों केंद्रों पर 74,830 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। वहीं अब तक कुल 2,44,474 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। जबकि 3,78,148 उत्तर पुस्तिकाएं अभी जांची जानीं हैं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षक मानक के अनुरूप ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें, क्योंकि कभी भी कॉपियों की क्रास चेकिंग हो सकती है। इसमें पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

891 परीक्षक व 63 उप प्रधान परीक्षक रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर किया जा रहा है। चार केंद्रों पर 6,22,622 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 2306 परीक्षक व 238 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए कुल 1415 परीक्षक पहुंचे जबकि 891 अनुपस्थित रहे। वहीं 175 उप प्रधान परीक्षक ड्यूटी पर पहुंचे। बाकी के 63 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्यान ने बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed