फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Exam control room will be connected with optical fiber

आप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा परीक्षा कंट्रोल रूम, कवायद में जुटा विभाग

Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Exam control room will be connected with optical fiber
डीआईओ कार्यालय पर उतारा जा रहा यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश-पत्र। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बना कर परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। ऐसे में कंट्रोल रूम पर नेट की समस्या न खड़ी हो, इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल से कंट्रोल रूम को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष को वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी से जोड़ने के साथ ही राउटर व डीवीआर से लैस कराया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। बोर्ड कार्यालय व लखनऊ में भी कंट्रोल रूम स्थापित हो रहा है। इन तीनों जगहों से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी। जिले में कुल 280 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। हर कंप्यूटर से 14-15 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम पर इंटरनेट में कोई समस्या न आने पाये इसके लिए विभाग ने इसे आप्टिकल फाइबर से जोड़ने का काम कर रहा है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 280 परीक्षा केंद्रों में से 90 प्रतिशत परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम में ऑनलाइन हो चुके हैं। शेष परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़े जाने में जो भी दिक्कत आ रही है, उसे दूर किया जा रहा है। एक-दो दिन में जिले के सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम में ऑनलाइन हो जाएंगे।
विज्ञापन

आ गया प्रवेश पत्र का बंडल, जल्द होगा वितरण
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र बुधवार केे डीआईओएस कार्यालय पहुंच गया। प्रवेश पत्र के साथ ही पेपरवार परीक्षार्थियों की लिस्ट भी बोर्ड ने भेजी है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड से आए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का मिलान एक-दो दिन में पूर्ण करा लिया जायेगा। इसके बाद इसे विद्यालय भेजा जाएगा। जहां से परीक्षार्थियों में प्रवेशपत्र का वितरण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed