{"_id":"5e3c537d8ebc3ee5f1088ec1","slug":"ex-block-pramukh-is-threatening-witness-from-jail-azamgarh-news-vns509273651","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह को धमका रहा है जेल में बंद अखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह को धमका रहा है जेल में बंद अखंड
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाने में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में पूर्व प्रमुख जेल में बंद है। मामला न्यायालय में चल रहा है और एक मामले के गवाह ने अखंड सिंह व उनके साथियों की धमकी के बाद गवाही से इंकार कर दिया है। इस बाबत गवाह ने कोर्ट में अर्जी देकर गवाही से बरी करने की मांग की है।
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक के न्यायालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड सिंह का मामला चल रहा है। इस मामले में मेंहनगर के टोडरपुर गांव निवासी सत्यदेव पुत्र पलकधारी गवाह है। न्यायालय में सत्र परीक्षण व गवाही चल रही है। गवाही के लिए सत्यदेव को भी बुलाया गया था लेकिन सत्यदेव ने न्यायालय में अर्जी लगा कर गवाही से बरी करने की मांग कर दिया है। अपने अर्जी में सत्यदेव का कहना है कि वह 75 वर्ष का हो चुका है और कान से कम सुनाई भी देता है। वहीं पूर्व प्रमुख अखंड सिंह के आदमियों ने उसे धमकी भी दी है कि यदि गवाही दोगे तो जान से मारे जाओगे। जेल में बंद अखंड सिंह से मिली धमकी के चलते गवाह सत्यदेव अब गवाही से पीछे हटने लगा है। सत्यदेव की अर्जी को संज्ञान में लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक लालता प्रसाद ने तीन फरवरी 2020 को एसपी को पत्र लिख कर गवाह को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ताकि न्यायालय साक्षी निर्भीक होकर न्यायालय के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सके। वहीं एसपी त्रिवेणी सिंह ने अभी ऐसे किसी पत्र के आने की जानकारी होने से इंकार किया और कहा कि पत्र देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।