फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   everything is fine on paper but nothing on the ground

कागजों में सब ठीक लेकिन जमीन पर कुछ भी

Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
everything is fine on paper but nothing on the ground
कृषि महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कहा कि आबादी बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिकों को दायित्व है कि वे उसके हिसाब से अधिक उपज लेने की तकनीक विकसित करें और उसे किसानों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने महाविद्यालय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगे उत्पादों के बारे में पता चला कि उनको इलाहाबाद की हैं उन्होंने कहा कि यह सब यहां क्यों हीं उत्पादित हो सकता है। उन्होंने प्रगतिशील किसानों और मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनसे संवाद किया। कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं और खेती की है। उनके पिता 100 वर्ष पहले खेती में प्रयोग करते थे। किसानों को आय बढ़ाने के लिए लगातार खेती में प्रयोग करना चाहिए। कम भूमि में अधिक पैदावार हो सके, इसका प्रयास करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों को भी अपने शोध को किसानों तक पहुंचाना चाहिए। एक ही खेत पर कई फसलें पैदा करने की जरूरत है। छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में खेती को लेकर अनेक प्रयोग हो रहे हैं। इसकी जानकारी लोग यूट्यूब पर भी अपलोड कर रहे हैं। किसान यूट्यूब देखकर भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिकों से कहा कि वे बहुस्तरीय खेती को बढ़ावा दें। एक खेत में कई प्रकार की फसल के उत्पादन का प्रयोग करें। ऐसा करके ही किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के प्रयास का कितना सार्थक परिणाम निकला है, यह दीक्षांत समारोह के समय पता करेंगी। छात्रों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed