फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eventually, the pool was dug by the nagar palika

आखिरकार खोदी जाने लगी नपा द्वारा पाटी गई पोखरी

Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eventually, the pool was dug by the nagar palika
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बा स्थित दो पोखरियों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ वर्षो पूर्व मिट्टी डलवा कर पटवा दिया गया था। जिसकी खोदाई कराने का निर्देश हाईकोर्ट ने एसडीएम को दिया था। काफी दिनों से मामला लटका हुआ था। इस बीच हाईकोर्ट ने जब एसडीएम सदर को कार्रवाई आख्या के साथ तलब कर लिया तो आनन-फानन में पोखरी की पैमाइश करायी गई और मंगलवार को तीन जेसीबी व आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली लगा कर पोखरी का अस्तित्व बहाल करने की कवायद भी शुरू कर दिया गया। अमर उजाला ने लगातार पोखरियों पर अवैध कब्जे की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र में कई पोखरियां है, इन्ही पोखरियों में नाले-नालियों के माध्यम से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जाता है। इनमें से कई का अस्तित्व समाप्त हो चुका था और भूमाफिया इन पर कब्जा कर अपने आलीशान घर तक बना चुके है। ऐसी की पोखरियों में 953 व 1219 भी शामिल है। सितंबर 2015 में तत्कालीन चेयरमैन डॉ. शमीम द्वारा इन दोनों पोखरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। जिसे वर्तमान चेयरमैन करीमुन्नीशा व चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद द्वारा पटवा कर अस्तित्व ही समाप्त कर दिया गया। मामला तूल पकड़ तो तत्कालीन ईओ ने जेसीबी से पाटी गई मिट्टी को खोदवाने की कवायद शुरू कराया लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते पोखरियों की खोदाई हो नहीं सकी। जिस पर कस्बा निवासी आमिर फहीम ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दिया। जिस पर कोर्ट ने डेढ़ माह पूव्र एसडीएम सदर को पाटी गई दोनो पोखरियों का अस्तित्व बहाल कर आख्या के साथ कोर्ट में तलब किया। जिस पर एसडीएम ने नौ मई को दोनों पोखरियों की पैमाइश कराया और मंगलवार से दोनों पोखरियों में पाटी गई मिट्टी को निकाल कर उनका अस्तित्व बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई। इस दौरान मौके पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, ईओ मुबारकपुर प्रतिभा सिंह, एसएचओ मुबारपुर योगेंद्र बहादुर सिंह के अलावा भारी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही। एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने पोखरी की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लेने वालों को मुनादी करा कर चेतावनी जारी कर दिया है। जिसमें जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले....
एसडीएम सदर जेआर चौधरी ने बताया कि पोखरी को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। फिलहाल पाटी गई मिट्टी को निकलवाने की कवायद शुरू हुई है। जो निर्माण हो चुके है उनमें धारा 66 के तहत वाद दाखिल है। जिसका निस्तारण होने के बाद उक्त निर्माण को भी ध्वस्त करा कर पूरी तरह से दोनों पोखरियों का अस्तित्व बहाल कराया जाएगा। वहीं वादी मुकदमा हाईकोर्ट अमिर फहीम ने बताया कि पोखरियों को पाट दिए जाने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई थी। सबसे बड़ी समस्या तो जल निकासी की हो गई थी। आज पोखरियों के अस्तित्व बहाली का कार्य शुरु हुआ है तो काफी अच्छा लग रहा है। जो भी अवैध कब्जे के जद में है, उसे ध्वस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed