{"_id":"6434616ad168565f67058194","slug":"even-after-ten-days-wheat-procurement-did-not-start-at-128-purchasing-centers-azamgarh-news-c-20-1-147876-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दस दिन बाद भी 128 क्रय केंद्रों पर नहीं शुरू हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दस दिन बाद भी 128 क्रय केंद्रों पर नहीं शुरू हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए मंडल में इस बार विभिन्न एजेंसियों के 170 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों का हाल यह है कि दस दिन बीतने के बाद भी मात्र 42 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद शुरू हुई है। जबकि अन्य क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहूं खरीदा ही नहीं गया है। अब तक 772.85 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जानी है। हालांकि अभी शासन से किसी जिले को खरीद का लक्ष्य नहीं आया है, लेकिन खरीद शुरू हो चुकी है। मंडल के तीनों जिलों में विपणन शाखा, भारतीय खाद्य निगम, मंडी समिति व पीसीएफ के कुल 170 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें आजमगढ़ और बलिया में 63-63 क्रय केंद्र व मऊ में 44 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी जगहों पर क्रय केंद्र खोले भी चुके हैं। खरीद की बात की जाय तो आजमगढ़ में सात, मऊ में पांच और बलिया में 30 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो पाई है। अन्य केंद्रों पर दस दिन बाद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। मंडल में 42 क्रय केंद्रों पर 134 किसानों से 772.85 एमटी गेहूं खरीदा गया है।
00000
जिले- खरीद
आजमगढ़- 38.20
मऊ- 53.25
बलिया- 681.40
नोट- खरीद मीट्रिक टन में है।
000000
अभी किसान गेहूं की कटाई व मड़ाई में लगे हुए हैं इसलिए क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने नहीं पहुंच पा रहे हैं। एक सप्ताह बाद केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर आने लगेंगे। अब तक 13954 किसान गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराएं हैं। - राममूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक।