{"_id":"62b4b299536475716c2564c2","slug":"even-after-a-week-the-named-killers-were-not-caught-azamgarh-news-vns6604261102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी नहीं हाथ लगे नामजद हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी नहीं हाथ लगे नामजद हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी मौर्य दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्यार स्वयं इस प्रकरण में रूचि ले रहे है और पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मात्र थाना प्रभारी को पद से हटा कर पुलिस ने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लिया है। पारा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्य (45) 14 जून को अपनी पत्नी शकुंतला (42) के साथ बाइक से दवा लेने शाहगंज गया था। शाम तीन बजे उसने परिजनों को फोन कर इस बात की जानकारी भी दिया कि दवा मिल गया है और वह घर आ रहा है। इसके बाद भी जब देर शाम तक दंपत्ति घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। आठ बजे के लगभग एक बार संपर्क हुआ तो इंद्रपाल ने बस इतना ही कहा कि बड़ी मुसिबत में हूं। इसके बाद परिजन थाने पर पहुंचे और घटना के बाबत तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही तलाश में सक्रिय ही हुई। एसपी के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया। 16 जून को दंपत्ति की लाश फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में सड़क किनारे गड्ढे में मिला। घटना की जानकारी होते ही डिप्टी सीएम ने एसपी को ट्वीट कर कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही जनपद में आगमन पर भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया और मौके पर ही एसपी ग्रामीण को इस हत्याकांड में दोषी लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। एक सप्ताह से अधिक का समय हो जाने के बाद अब तक नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है।
पूर्व सांसद ने किया पीड़ित परिवार से मुलाकात
अहरौला। पूर्व भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव मौर्या स्वयं इस प्रकरण पर नजर रखे हुए है। पुलिस को जल्द से जल्द नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी को कहा गया है। एसओ पर कड़ी कार्रवाई होगी व निश्चित तौर पर नामजद आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे। इस अवसर पर प्रधान बृजेश मौर्या, प्रमोद सोनकर, राममूरत, हीरा मिश्रा, प्रेम सागर, सूबेदार, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।