फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erosion intensifies in the Saryu; river swallowing land.

Azamgarh News: सरयू में तेज हुई कटान, जमीन निगल रही नदी

Wed, 07 Oct 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies in the Saryu; river swallowing land.
देवारा खास राजा में हो रही कटान। संवाद
घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर घटने के साथ ही सगड़ी तहसील के तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। बरामदपुर, सहवदिया और देवारा खास राजा में नदी लगातार किसानों की जमीन निगल रही है। रोजाना करीब 20 से 25 बीघा जमीन कटकर नदी में समा रही है। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

देवारा खास राजा-चक्की गांव के सामने और हाजीपुर गोला पुल के पूरब नदी की धारा कटान कर रही है। कई किसानों की उपजाऊ भूमि देखते ही देखते नदी में गिर रही है। मुन्नीलाल, विनोद, बृजभान, जय हिंद, रमाकांत, रामवृक्ष, रामभजन और राजेंद्र समेत कई किसानों की जमीन कटान की जद में है।
विज्ञापन

इसी तरह सहवदिया गांव में भी कटान का सिलसिला जारी है। परमानंद, प्रमोद, इंद्रावती, जगदीश, रमापति, रामदरस, विनोद पटेल, रामदास, दशरथ, सुभाष, पारस, अमेरिका, राजकुमारी, लहसु, पुनर्वास और अयोध्या समेत कई किसानों की जमीन नदी में समाती जा रही है। इनका कहना है कि जलस्तर कम होने के बाद कटान और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में समा सकती है। कटान से प्रभावित किसानों के सामने खेती और आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कराकर कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने बताया कि किसानों की जमीन कटने की सूचना मिली है। स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। क्षति का आकलन कर नियमानुसार किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed