फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erosion intensifies due to decrease in water level of Ghaghra river

Azamgarh News: घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज

Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies due to decrease in water level of Ghaghra river
20 सहबदिया गांव में कटान करती घाघरा । संवाद
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में कटान की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को जहां बदरहुआं नाले पर नदी का जलस्तर 71.28 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को यह घटकर 71.18 मीटर रह गया। इसी प्रकार डिघिया नाले पर जलस्तर 70.57 मीटर से घटकर 70.47 मीटर पर पहुंच गया है। बदरहुआं नाले पर जलस्तर के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान स्तर 71.18 मीटर, खतरे के बिंदु 71.68 मीटर से थोड़ा नीचे है। यहां न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं डिघिया नाले पर भी जलस्तर 70.40 मीटर के खतरे के बिंदु से थोड़ा ऊपर-नीचे बना हुआ है। यहां न्यूनतम 68.90 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन

जलस्तर में कमी के बावजूद खतरा कम नहीं हुआ है। बल्कि, नदी किनारे के गांवों में कटान की समस्या गंभीर होती जा रही है। विशेष रूप से सहबदिया, द्वारा खास, और राजा गांव के सामने घाघरा नदी की कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटान की वजह से उपजाऊ खेती योग्य भूमि तेजी से नदी में समा रही है। किसानों ने बताया कि हर साल घाघरा का कटाव उनकी वर्षों की मेहनत और जमीन को निगल रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता शिव कुमार ने बताया कि कटान हो रही है लेकिन बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed