फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Entertainment activities will be held in council schools

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में होंगी मनोरंजन की गतिविधियां

Thu, 18 Jul 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Entertainment activities will be held in council schools
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या की 75 फीसदी औसत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए प्लेस ऑफ जॉय योजना लागू की गई है। इसके तहत विद्यालयों में खेल गतिविधि, नृत्य, संगीत व अन्य मनोरंजन की गतिविधियां कराई जाएंगी। ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकें। सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। बच्चों की औसत उपस्थिति न्यूनतम 75 प्रतिशत अथवा अधिक का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। उन्हें शासकीय प्रोत्साहन जैसे मिड-डे मील, यूनिफार्म, निशुल्क पुस्तकें, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी आदि के बारे में बताया जाएगा। स्कूल को प्लेस ऑफ जॉय में परिवर्तित किया जाएगा, ताकि शिक्षक और बच्चों के बीच आत्मीय संबंध विकसित हो सके। कक्षाओं को इतना रोचक बनाया जाएगा कि बच्चे स्कूल आने के लिए उत्साहित रहें। इसके लिए फन एक्टिविटी, भाषण, निबंध, लेखन, कहानी, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेल, लोकगीत, नाटक, मूक अभिनय, समसामयिक विषय पर चर्चा आदि के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों की जिज्ञासा में वृद्धि के लिए कहानी सुनाई जाएंगी।
विज्ञापन




कोट...



बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह योजना बहुत ही कारगर साबित होगी। सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को इस आदेश से अवगत कराया जा रहा है। - राजीव पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed