फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Engine failure, delayed departure

इंजन में आई खराबी, विलंब से रवाना हुई कैफियात

Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Engine failure, delayed departure
आजमगढ़। जनपद से चलकर दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस के इंजन में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण कैफियात एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से दो घंटा विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली 02225 कैफियात एक्सप्रेस प्रतिदिन 4.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। रोज की भांति ही शाम 3.30 बजे ट्रेन को लाकर प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया गया। लेकिन जैसे ही उसकी रवानगी का समय हुआ पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी हो गई है। फिर क्या था स्टेशन मास्टर दान बहादुर सिंह द्वारा आनन फानन में इंजीनियर को बुलाकर तकनीकी खराबी को दूर कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया। काफी प्रयास कि बाद तकनीकी खराबी को दूर किया गया। तब दो घंटा विलंब से 6.22 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। कैफियात एक्सप्रेस में आई इस खराबी के कारण इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed