फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment removed in Jianpur and Ajmatgarh Nagar

जीयनपुर और अजमतगढ़ नगर में हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Jianpur and Ajmatgarh Nagar
उपजिलाधिकारी सगड़ी की नामौजूदगी में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को टाउन एरिया जीयनपुर और अजमतगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन

अधिकांश दुकानदारों ने बुलडोजर के भय से अपना टीनशेड, गुमती, ठेला स्वयं ही हटा लिया। नगर पंचायत जीयनपुर जनपद को जोडने वाला मुख्य मार्ग है। इसकी दोनों पटरियों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता है। लोगों ने गुमती,चाय मीठा,ठेला,भट्टी और सब्जी की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव के नेतृत्व में मुबारकपुर त्रिमुहानी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, जो जीयनपुर चौक होते हुए अजमतगढ़ मार्ग स्थित कब्रिस्तान तक चला। इस दौरान कई लोग अपना सामान स्वयं हटा लिए। ठेला, गुमटी वाले भी अपना-अपना सामान समेटते रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पंचायत अजमतगढ़ में शंकर तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ जो ब्लॉक कार्यालय तक चला। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा प्रसारित किया गया था कि एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम की नामौजूदगी के चलते अभियान औपचारिकता बनकर ही रह गया। पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट का रहना आवश्यक होता है। इस संबंध में ईओ अखिलेश यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को जीयनपुर और अजमतगढ़ में व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया गया है। निर्देशित किया गया है कि किसी हालत में भी सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण नहीं होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी और राजेंद्र कुमार सिंह के साथ जीयनपुर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed