{"_id":"67b0b4016c1360c6b3077c08","slug":"encroachment-not-removed-construction-of-second-rob-slowed-down-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127603-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नहीं हटाया अतिक्रमण, धीमी हुई दूसरे आरओबी के निर्माण की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नहीं हटाया अतिक्रमण, धीमी हुई दूसरे आरओबी के निर्माण की गति
विज्ञापन
आजमगढ़। बेलइसा में बनने वाले दूसरे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। क्योंकि इसकी जद में आने वाले निर्माणों को अभी तक हटाया नहीं जा सका है।
इन निर्माणों को हटाने के लिए सेतु निगम ने प्रशासन से अनुरोध किया तो एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किए, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हटाया गया है। शहर से वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य जनपदों को जाने वाले लोग बेलइसा ओवरब्रिज से होकर गुजरते हैं। ऐसे में इस ओवरब्रिज पर काफी ट्रैफिक रहता है।
ओवरब्रिज संकरा होने के कारण आए दिन जाम लगता है। समस्या को देखते हुए शासन की ओर से यहां पर एक और आरओबी के निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 62.51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। बजट स्वीकृत होने के बाद राजकीय सेतु निर्माण निगम यहां पर आरओबी के लिए पिलर के निर्माण में जुट गया है।
विज्ञापन
उसके द्वारा खाली पड़ी जमीन पर पिलरों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन अब आगे के पिलरों के निर्माण के लिए उसे रास्ते में पड़ रहे निर्माणों को हटाने की जरूरत है।
इसके लिए वह प्रशासन को अवगत करा चुका है। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर चुके हैं। लेकिन, अब तक उनके द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण आरओबी के निर्माण की गति काफी धीमी हो गई है।