{"_id":"617cf2a8cfca4d322270d2fc","slug":"encounter-in-azamgarh-three-beef-smugglers-and-two-policemen-injured-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मुठभेड़: तीन पशु तस्कर और दो पुलिसकर्मी घायल, प्रतिबंधित मांस और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मुठभेड़: तीन पशु तस्कर और दो पुलिसकर्मी घायल, प्रतिबंधित मांस और तमंचा बरामद
Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबावां गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। तीन तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल गौमांस तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबावां गांव स्थित नाला पुल पर शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं तस्करों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से मांस, तमंचा, बाइक व मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार की रात गश्त के दौरान दीदारगंज पुलिस दुबावां नाला पुल के पास पहुंची तो चार युवक दो बाइक पर जाते दिखे। पुलिस को देख तीन बाइक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें दो आरक्षी संदीप सिंह व अनूप कुमार यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोलियां लगने से घायल हो गए। उनका एक साथी फरार हो गया। घायल तस्करों में मुसाहिद, शम्स, व मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों दुबावां के रहने वाले हैं। घायल आरक्षियों में शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उसका साथी मेराज भाग निकला है।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों को पहले पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। तस्करों के कब्जे से 80 किलो मांस, दो तमंचे, कारतूस, एक चापड़, तीन चाकू्, एक रेती, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है।