फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh: Three beef smugglers and two policemen injured in Azamgarh

आजमगढ़ में मुठभेड़: तीन पशु तस्कर और दो पुलिसकर्मी घायल, प्रतिबंधित मांस और तमंचा बरामद

Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबावां गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। तीन तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh: Three beef smugglers and two policemen injured in Azamgarh
मुठभेड़ में घायल गौमांस तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबावां गांव स्थित नाला पुल पर शुक्रवार  देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं तस्करों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से मांस, तमंचा, बाइक व मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार की रात गश्त के दौरान दीदारगंज पुलिस दुबावां नाला पुल के पास पहुंची तो चार युवक दो बाइक पर जाते दिखे। पुलिस को देख तीन बाइक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें दो आरक्षी संदीप सिंह व अनूप कुमार यादव घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोलियां लगने से घायल हो गए। उनका एक साथी फरार हो गया। घायल तस्करों में मुसाहिद, शम्स, व मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों दुबावां के रहने वाले हैं। घायल आरक्षियों में शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उसका साथी मेराज भाग निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पहले पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। तस्करों के कब्जे से 80 किलो मांस, दो तमंचे, कारतूस, एक चापड़, तीन चाकू्, एक रेती, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed