फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter between police and miscreant: Reward of 25 thousand injured, arrested

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: 25 हजार का इनामियां घायल, गिरफ्तार, इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 22 Jan 2023 12:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 22 Jan 2023 12:08 PM IST
सार

आजमगढ़ में रविवार को पुलिस और 25 हजार के इनामियां  बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreant: Reward of 25 thousand injured, arrested
पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली और बरदह थाना पुलिस द्वारा 25 हजार के इनामियां अंतर्जनपदीय बदमाश से रविवार की सुबह गंगापुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। घटना में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक बरदह संजय सिंह हमराहियों के साथ दुलारगंज बाजार में मौजूद थे। तभी प्रभारी निरीक्षक देवगांव गजानंद चौबे द्वारा सूचना दी गई कि चेकिंग के दौरान कस्बा लालगंज की तरफ से एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से भीरा की तरफ जा रहा है जिसका पीछा हम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह हमराहियों  के साथ लालगंज की तरफ बढ़े। गंगापुर गांव के पास एक मोटर साइकिल बहुत तेजी से आती हुई दिखायी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह द्वारा अपने वाहन को रोड पर तिरछा खड़ी कर दिया गया। मोटर साइकिल सवार युवक पुलिस वालों को अपने सामने देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहा तभी मोटर साइकिल असंतुलित होकर रोड के किनारे गिर गयी। उस पर बैठा व्यक्ति पैदल ही पीछे मुड़कर भागने लगा। पीछा कर रहे प्रभारी निरीक्षक देवगांव उसके सामने आ गये। दोनो तरफ से पुलिस से घिरा देखकर बदमाश पुलिस वालों फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मालपार थाना मेंहनगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा लगी गई तलाशी में उसके पास से 2500 नगद, एक देशी पिस्टल, एक कारतूस व पांच खोखा .32 बोर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed