{"_id":"64e79ccc9bc00d9ac60c63ac","slug":"employees-sitting-on-strike-at-the-main-gate-of-vikas-bhavan-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3204-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विकास भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ धरने पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विकास भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ धरने पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन
सीडीओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विकास भवन में तैनात कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने विकास भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ते हुए उसे बंद कर दिया। सीडीओ व पीडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता बृहस्पतिवार को पंचायत सचिवों को लैपटॉप वितरित कर निकल रहे थे। तभी गेट के पास शौचालय से उठ रही बदबू को लेकर वह रुके। उन्होंने नाजिर को तलब कराया। नाजिर पंकज वर्मा अवकाश पर थे उनके स्थान पर उनके सहयोगी बीके सिंह उनके कार्यालय पहुंचे। शौचालय से उठ रही बदबू को लेकर सीडीओ ने बीके सिंह को डांट लगाई।
उधर बीके सिंह ने समस्त कर्मचारियों को एकत्र किया और कहा कि सीडीओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। ऐसे में नाराज कर्मचारी मुख्य गेट पर एकत्र हो गए सीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सीडीओ माफी नहीं मांगेंगे तब तक धरना जारी रखेंगे। इस दौरान वृज किशोर सिंह, राम जन्म प्रसाद रावल, अशोक श्रीवास्तव, शुभम, अमित, चंदन व लालमनी सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।