{"_id":"5e20a0738ebc3e4b650a8dbe","slug":"employees-on-strike-power-supply-disrupted-in-173-villages-azamgarh-news-vns505560443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हड़ताल पर, 173 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हड़ताल पर, 173 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
लाटघाट। 33/11 केवीए उपकेंद्र पर लाटघाट पर तैनात संविदा कर्मी मानदेय न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से हड़ताल पर चले गए। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़े 173 गांवों में अंधेरा फैल गया। वहीं संविदा कर्मियों को तैनात करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर ने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लाटघाट विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ राज कुमार राय, न्यूटन पटेल, अरूण कुमार सिंह, अश्वनी राय, सूरज सिंह, विनीत राय और लाइनमैन ईश्वर चंद्र राय, रामबचन सिंह, शंकर यादव, दशरथ चौहान, वलीउल्ला, रामसकल यादव, संजय चौधरी, महेंद्र वर्मा, अनिल राम डेलीवेज कर्मचारी हैं। इनको गोमती नगर लखनऊ की कंपनी ओरियन सिक्योरिटी ने तैनात किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि विगत तीन-चार माह से इनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। जिसके कारण मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि इसकी सूचना हमने अपने संबंधित अधिकारियों को दी है। इस संबंध में अवर अभियंता धीरज कुमार सिंह ने बताया कि इसके संबंध में भी हमने बात कर ली है जल्द आपूर्ति शुरू कराते हैं। वहीं ओरियन सिक्योरिटी गोमती नगर लखनऊ के सुपरवाइजर संजय सिंह ने कहा कि लोगों से हड़ताल न करने की अपील की गई थी। फिर भी लोगों ने हड़ताल की है तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर बिजली सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।