फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees of e-hospital project boycotted work.

ई-हास्पिटल परियोजना से जुड़े कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees of e-hospital project boycotted work.
आजमगढ़। लगभग एक साल पूर्व प्रदेश सरकार ने मंडलीय अस्पताल में डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत कुछ कार्यों को ऑनलाइन कर दिया था। जिसमें पंजीकरण के साथ ही मरीजों को भर्ती व डिसचार्ज आदि करने की कवायद ऑनलाइन की जा रही थी। संविदा कर्मियों के भरोसे इस कार्य को कराया जा रहा था। इन कर्मियों को 30 जून से सेवा विस्तार नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

ई-हास्पिटल परियोजना के तहत सिल्वर टच कंपनी के माध्यम से मंडलीय अस्पताल में संविदा कर्मियों की तैनाती हुई थी। कंपनी के बंद हो जाने के बाद उन्हीं कर्मियों से डूडा के माध्यम से काम कराया जा रहा था। कई माह से इन कर्मियों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है तो वहीं 30 जून के बाद इन्हें सेवा विस्तार भी नहीं दिया जा रहा है। मानदेय भुगतान व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल व कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सुप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि बजट के अभाव में प्रदेश के 32 अस्पतालों पर इस योजना के तहत कार्यरत कर्मियों को 30 जून के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही बकाया मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते हम संविदा कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने वालों में अंकिता राय, प्रतिक्षा सिंह, दिलीप सोनी, कैलाश, संतोष, गुड्डू, कृष्णकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed