फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees are responsible for cleaning

सफाई की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर

Fri, 24 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Employees are responsible for cleaning
सफाई की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर
शासन ने अधिकारियों को कार्यालय में सफाई रखने और कार्य के समय पान, गुटखा का इस्तेमाल और धूम्रपान न करने का निर्देश दिया है। इस पर अमल करते हुए अधिकारियों ने समय से पारदर्शी काम के साथ ही सफाई पर जोर दिया है। पुलिस समेत जिले के कई विभागों के अधिकारियों ने गुरुवार को कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को कार्यालय को साफ सुथरा रखने की शपथ दिलाई। सप्ताह में एक दिन दो घंटे सफाई करने का निर्देश दिया गया।    
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक  हुई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर अभय कुमार   मिश्र को निर्देश दिया कि शहर के कूड़े  एवं कचड़े को एक जगह पर   एकत्रित करने की व्यवस्था बनाई जाए। कूड़ा निस्तारण के लिए शहर के  बाहर आस-पास 10 से 12  एकड़ का भूखंड तलाशा जाए। कहा कि शहर को   स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े  एवं कचड़े  को फेंकने के लिए एक  निश्चित स्थान होना चाहिए। उन्होंने  जनता से  अपेक्षा की है कि वे शहर को स्वच्छ  बनाने में  सहयोग दें। शहरवासी अपने घरों का कूड़ा  कूड़ेदान  में ही  डालें। इस अवसर पर ईओ नगरपालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीदार  मिट्ठूलाल तथा  कानूनगो आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर मातहतों ने अपने-अपने कार्यालय की साफ-सफाई की।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई।  कहा कि सभी पुलिसकर्मी प्रत्येक शुक्रवार को काम शुरू करने से पहले दो घंटे  तक अपने-अपने कार्यालय की सफाई करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने इससे पहले कार्यालय का निरीक्षण किया। टेबल पर तमाम  बेकार की फाइलें भी रखी हुई थी। कई दफ्तरों में वह भी रद्दी के सामान पड़े हुए थे। कुछ स्थानों पर पान और गुटखा खाकर थूका गया था। एसपी ने नाराजगी जताई और रद्दी सामान को हटाने और सफाई रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गुटखा, पान आदि का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया। हर  कार्यालय के प्रमुख लोग सफाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में जिस दफ्तर  में गंदगी पाई जाएगी। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी  ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक एच रहमान, सीओ लाइन एसपी तोमर  के अलावा कार्यालय के तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य कोषाधिकारी श्रीनाथ सिंह  कुशवाहा ने गुरुवार को शासन के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों को  स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में पान, गुटखा एवं  धूम्रपान करना निषेध है। इसका  पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रत्येक  सप्ताह सभी लोगों को दो घंटे के लिए सफाई अभियान में लगना है। मौके पर जयनाथ एटीओ, लालचंद एटीओ, प्रदीप श्रीवास्तव एटीओ, विनोद कुमार सैनी,  सुभाष यादव, सत्येंद्र नाथ पाण्डेय, राजकुमार उपस्थित थे।


मेंहनगर संवाददाता के मुताबिक स्वच्छ  भारत अभियान के तहत गुरुवार को शिक्षाक्षेत्र मेहनगर के बीआरसी परिसर में  साफसफाई की गई। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मेहनगर प्रभाकर यादव ने  कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एबीआरसी प्रेमनाराण सिंह, रमेश  प्रसाद चौरसीया, रामनाथ सिंह, अवधलाल, शंकर राम, सीमा सिंह, शुधांसु सिंह  आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहगर में  समन्वयक प्रेमनारायण सिंह ने छात्राओं को अपने घर सहित आस-पास के क्षेत्रों  को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed