फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emphasis on women's safety and awareness

Azamgarh News: महिला सुरक्षा व जागरूकता पर दिया जोर

Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on women's safety and awareness
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के नेतृत्व में जिले में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान समस्त एंटी रोमियो टीमों ने पार्क, भीड़ वाले स्थान, बाजार, मॉल और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन

साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानून और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed