फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emperor Prithviraj Chauhan kept fighting for the country till the last moment

Azamgarh News: अंतिम समय तक देश के लिए लड़ते रहे सम्राट पृथ्वीराज चौहान

Sat, 29 Apr 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emperor Prithviraj Chauhan kept fighting for the country till the last moment
अखिल भारतीय चौहान महासभा के तत्वावधान में शनिवार को महान सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती दीदारगंज बाजार में मनाई गई। सर्वप्रथम अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पा अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान जैसे महारथी के बगैर भारतीय इतिहास अधूरा सा है। महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान एक ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपनी ताकत के बल पर मुगलों को घुटनों के बल पर ला खड़ा किया था। कहा कि पृथ्वीराज चौहान सच्चे देशभक्त थे। आज का चौहान समाज अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर समाज व देश की सेवा कर सकता है। चौहान समाज अपने बच्चों को शिक्षित करें और राजनीति में आकर अपने हक हकूक के लिए आगे आएं। मुन्ना बाबा ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने 13 वर्ष की उम्र में अजमेर के राजगढ़ की गद्दी को संभाला। वह अंतिम समय तक देश की रक्षा के लिए लड़ते रहे। ऐसे देश भक्त को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अध्यक्षता मुन्ना चौहान व संचालन अनिल चौहान ने किया। इस अवसर पर मूलचंद, हरिकेश चौहान, बैजनाथ, नरेंद्र चौहान, हरिशंकर चौहान, प्रेमा चौहान, ओंकार चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed