फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity Corporation said... do not run AC and cooler unnecessarily

Azamgarh News: बिजली निगम ने कहा... अनावश्यक एसी और कूलर न चलाएं

Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation said... do not run AC and cooler unnecessarily
मेंहनगर। भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में बिजली की मांग में भारी वृद्धि हो गई है, जिससे ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों पर ओवरलोड की समस्या गंभीर रूप ले रही है। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) प्रीतम कुमार चौरसिया ने सोमवार को बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली लोड में लगभग 40 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि वे बिना आवश्यकता के एसी, कूलर, पंखे व अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें। उन्होंने सलाह दी कि एक समय में केवल उसी कमरे में एसी या कूलर चलाएं, जहां लोग मौजूद हों, तथा घर से बाहर निकलते समय सभी उपकरण बंद कर दें। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच प्रेस, मोटर जैसे भारी विद्युत उपकरणों के उपयोग से बचना चाहिए, ताकि पिक आवर में लोड कम किया जा सके।
विज्ञापन

बिजली चोरी पर सख्ती बरतते हुए एसडीओ ने चेतावनी दी कि कटिया डालकर एसी चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा छापेमारी टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उपभोक्ता जिम्मेदारी निभाएं और विद्युत बचत में सहयोग करें। बैठक में अवर अभियंता शोभनाथ, विंध्याचल, चित्रसेन प्रसाद, गुरुनरायन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed