फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity consumption increased by 48 million units in two months

Azamgarh News: दो माह में 48 मिलियन यूनिट बिजली की खपत बढ़ी

Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 48 million units in two months
बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। मार्च की अपेक्षा मई माह में 48.805 मिलियन यूनिट की अधिक खर्च हुई है। तापमान में कोई गिरावट न होने से विभाग का मानना है कि जून में भी और बिजली की खपत होगी। जिले में छह लाख से अधिक धरेलू व कामर्शियल उपभोक्ता हैं। गर्मी बढ़ी तो बिजली की मांग भी बढ़ने लगी, क्योंकि गर्मी से निजात पाने के लिए लोग इस समय कूलर, पंखा, एसी, फ्रिज का ज्चादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा कटिया कनेक्शनधारियों की वजह से भी बिजली की खपत असर पड़ रहा है। मार्च और मई माह का तुलनात्मक आंकड़ा देखा जाय तो 48.805 मिलियन यूनिट अधिक बिजली खर्च हुई है। मार्च माह में सबसे कम कप्तानगंज डिवीजन में 13.343 मिलियन यूनिट तो सबसे अधिक लालगंज डिवीजन में 30.534 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई। मार्च के बाद जब तापमान बढ़ने लगा तो मई में और बिजली की खपत बढ़ गई। माह मई में सबसे अधिक बिजली खर्च करने वाला लालगंज डिविजन ही रहा। यहां पर 41.874 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई। मार्च में आजमगढ प्रथम सर्किल में कुल 71.865 मिलियन यूनिट और सर्किल दो में 66.334 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई। दो माह बाद मई में गर्मी बढ़ी तो आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 101.280 मिलियन यूनिट और सर्किल दो में 85.724 यूूनिट बिजली की खपत हुई। विभाग जून में भी अधिक बिजली खपत होने का अनुमान लगा रहा है। एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि गर्मी बढ़ने केेेेेे कारण बिजली की मांग बढ़ी है। मांग के अनुसार ऊपर से बिजली मिल भी रही है। इसकी कोई कमी नहीं है। जून में और बिजली की और खपत बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed