फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric current while setting up pandal for Chhath Puja, one dead, four burnt

Azamgarh News: छठ पूजा का पंडाल लगाते समय उतरा करंट, एक की मौत, चार झुलसे

Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electric current while setting up pandal for Chhath Puja, one dead, four burnt
अमिलो। मुबारकपुर के जमुड़ी गांव के पास बुधवार देर शाम छठ पूजा के लिए पंडाल का गेट बनाते समय करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के दो भाई समेत कुल चार लोग झुलस गए। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के जमुड़ी गांव के बाहार पोखरी पर छठ पूजा के लिए महिलाएं वेदी बनाई हैं। बृहस्पतिवार को छठ पूजा के लिए गांव के युवक टेंट से सामान लाकर पंडाल और गेट बना रहे थे। देर शाम सात बजे टेंट का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से दीवाकर कन्नौजिया (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई अभिषेक (16), देवेंद्र (14) व गांव के अंश (23) और सोनू (21) गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दीवार को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही अभिषेक, सोनू और अंश का उपचार चल रहा है। घायल देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दिवाकर मुंबई में रहता था। छठ पूजा पर दो सप्ताह पूर्व घर आया था। दिवाकर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलने पर मुबारकपुर थानाध्यक्ष निरहारनंदन, नायब तहसीलदार रत्नेश गुप्ता, लेखपाल पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed