{"_id":"66213b5962c636bfc902d26f","slug":"election-commission-took-cognizance-of-mp-dinesh-lal-yadav-nirahua-interview-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: आयोग ने सांसद निरहुआ के इंटरव्यू को लिया संज्ञान, DM को जारी हुआ पत्र; इन लोगों ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: आयोग ने सांसद निरहुआ के इंटरव्यू को लिया संज्ञान, DM को जारी हुआ पत्र; इन लोगों ने की थी शिकायत
Thu, 18 Apr 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 08:55 PM IST
सार
Azamgarh News: स्थानीय एक पत्रकार ने सांसद निरहुआ का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ। सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने 'निरहुआ' के बयान पर नाराजगी जताई तो वहीं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत आयोग से की।
विज्ञापन
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के इंटरव्यू विवाद को संज्ञान लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को पत्र भेज कर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि निरहुआ द्वारा अपने इंटरव्यू में की गई कतिपय टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद शुरू हुआ तो उन्होंने इसे एआई से बनाया फेक वीडियो बता कर चुनाव आयोग को शिकायत किया। जिसके आधार पर अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को प्रसारित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके विपरीत इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार सहित तमाम लोगों ने इसे पूरी तरह सही बताया। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि यह इंटरव्यू फर्जी है तो यह गंभीर अपराध है और यदि यह इंटरव्यू फर्जी नहीं है तब भी गंभीर अपराध है। क्योंकि एक सही इंटरव्यू को फर्जी बात कर लोगों को धमकी दी गई है।
आयोग ने निरहुआ के इंटरव्यू को संज्ञान में लेते हुए, जांच का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है। इस बाबत पूछने पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग से निरहुआ के इंटरव्यू प्रकरण की जांच को ले कर पत्र आया है। जांच पूरी होने पर आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्यवाही होगी।