फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly couple drowned in river during crossing river with cow in azamgarh up

यूपी: गाय लेकर नदी पार कर रहे दंपती नदी में डूबे, दोनों की मौत

Tue, 02 Feb 2021 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Feb 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple drowned in river during crossing river with cow in azamgarh up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के टड़वा खास गांव के पास से गुजर रही बेसो नदी में दंपती की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय दंपती अपनी गाय रिश्तेदारी में पहुंचाने जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने दूसरा रास्ता (शॉर्टकट) चुना जो उनके लिए जानलेवा साबित हो गया।

विज्ञापन


दंपती जहां नदी में डूब गए तो वहीं गाय तैर कर नदी से निकली और घर पहुंच गई। गाय के वापस पहुंचने पर परिजन खोजते हुए पहुंचे तो नदी में दोनों का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के टड़वा खास गांव निवासी पतिराज मौर्या(45) पुत्र स्व. सोमारू ने गाय पाल रखी थी। मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी विद्या देवी(42) के साथ गाय को अपनी ससुराल पहुंचाने के लिए घर से निकला। विद्या देवी आगे गाय का पगहा पकड़ कर चल रही थी और पतिराज पीछे से गाय को हांक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पतिराज की ससुराल गांव के बगल से गुजरे बेसो नदी के पार बनगांव ग्राम में थी। पुलिया से होकर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। जिससे बचने के लिए दंपती ने शार्ट कट रास्ता सोचा और गाय लेकर नदी पार करने की रणनीति बना ली। दोनों गाय के साथ नदी पार कर रहे थे।

नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते आगे-आगे चल रही पत्नी विद्या देवी गहराई में पहुंचने पर डूबने लगी। जिससे गाय का पगहा भी उसके हाथ से छूट गया। पत्नी को डूबता देख पतिराज आगे बढ़ा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के साथ ही वह नदी की गहराई में डूब गया। जबकि गाय तैर कर वापस घर पहुंच गई।

गाय के वापस घर पहुंचने पर परिजनों ने दंपती की खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे पहुंचने पर दोनों की लाश उतराई हुई मिली। कुछ ही देर में नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत दंपती एक पुत्र व पांच पुत्रियों के माता-पिता थे। पुत्र प्रमोद रोजी रोटी के लिए विदेश में रहता है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है तो वहीं पुत्र प्रमोद व तीन अन्य पुत्रियां अविवाहित हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed