फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elder dies of electrocution while saving younger brother

छोटे भाई को बचाने में बड़े की करंट से मौत

Sat, 19 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elder dies of electrocution while saving younger brother
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुहल्ले में टाइल्स लगाने का काम करने के दौरान छोटा भाई करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बड़े की करंट से मौत हो गई। वहीं छोटा भाई बाल-बाल बच गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के भेजने के लिए पहुंची तो महिलाएं भड़क गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन

मुबाकरपुर के मिल्लतनगर निवासी इब्राहिम टाइल्स लगाने का काम करता है। उसके साथ छोटा भाई अहमद रजा भी यही काम करता है। शनिवार को दोनों भाई नेवादा मुहल्ले में एक व्यक्ति के घर टाइल्स लगा रहे थे। इसी दौरान छोटा भाई अहमद रजा करंट की चपेट में आ गया। यह देख बड़ा भाई इब्राहिम उसे बचाने के लिए दौड़ा। किसी तरह उसने छोटे भाई को तो करंट से दूर कर दिया लेकिन खुद उसकी चपेट में आ गया। जब तक उसे करंट से अलग किया जाता तब तक वह मौके पर ही अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मृतक सात भाईयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो घर की महिलाओं ने विरोध कर दिया। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए थे और परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed