{"_id":"8e9a98c5de5dc55ebf68362854e1a4c1","slug":"eight-were-absent-diaios-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में आठ मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में आठ मिले गैरहाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगा। डीएम के औचक निरीक्षण से डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया।
बुधवार की सुबह लगभग 10:20 बजे जिलाधिकारी सुहास एलवाई जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। अवलोकन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों में राजा वीरेंद्र सिंह, निरहू राम, राम प्यारे यादव, कृष्ण कन्हैया यादव, मारकंडे लाल, योगेंद्र नाथ सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, जवाहर लाल गैरहाजिर मिले। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय जनता की सेवा के लिए है। यहां किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय आए और समय कार्यो को पूरा करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण होते रहेंगे। जो भी कर्मचारी अनुपस्थित मिलेगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्य विभाजन के संबंध में जानकारी ली और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य को करने का निर्देश दिया।