{"_id":"2876b0ab39517e71e97481257eab7117","slug":"eid-celebrated-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदमिलादुन्नबी के जश्न में डूबा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदमिलादुन्नबी के जश्न में डूबा शहर
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहो अल्लै हो सल्लम के जन्म दिवस बारहरबी-उ-अव्वल (ईदमिलादुन्नबी) के जश्र में गुरुवार को शहर के गली-मोहल्ले डूबे रहे। गुरुवार को जहां दो दिन से जुलूसे मुहम्मदी के निकालने का तांता लगा रहा तो वही रात में होने वाली तकरीरों में उलेमा ने नबी की सीरत पर रोशनी डाली। मरकजी सीरत कमेटी जामा मस्जिद के तत्वावधान में धूमधाम से निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज पहाड़पुर से निकाला गया। जो नगर का भ्रमण करता हुआ जामा मस्जिद पर आकर देर रात समाप्त हुआ।
अंजुमनों का जुलूस हजरत मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पढ़ता हुआ पौने तीन बजे निस्वां इंटर कालेज से होता हुआ पहाड़पुर पहुंचा। यहां पर अंजुमन गुलशने रसूल के अध्यक्ष अब्दुल्ला राइनी, मुश्ताक राइनी की तरफ से वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, परवेज अहमद और अभिषेक जायसवाल ने नाजिया कलाम पढ़ने वाले सभी अंजुमनों को इनाम दिया। अंजुमनों का स्वागत पहाड़पुर पर अंजुमन गुलामाने मोहम्मद ने भी स्वागत किया। अंजुमनों का जुलूस तकिया से कोट चौराहा, टेढिय़ा मस्जिद, जमातुर्रशाद से गुलामी का पुरा, बाजबहादुर, एवर ग्रीन स्कूल होता हुआ राजा साहब का किला आया। यहां सभी अंजुमनों का स्वागत किया गया। जुलूस कोट से दलालघाट, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, सब्जी मंडी, कटरा, बदरका से पांडेय बाजार पानी टंकी होता हुआ जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान पहाड़पुर, तकिया, कोट, टेढिय़ा मस्जिद, कटरा और बदरका में गेट बनाकर झालरों से सजावट की गई थी जो रात को बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। जुलूसे मुहम्मदी में अंजुमन गुलशने रसूल तकिया पहाड़पुर, अंजुमन पहाड़पुर, अंजुमन फरजुमदाने इस्लाम फराशटोला, अंजुमन जानिशारे खैरुल बशर मातबरगंज, अंजुमन बरकातिया जालंधरी, अंजुमन मोहम्मद मुस्तफा मदरसा अजीजुल उलूम पहाड़पुर, अंजुमन गौसिया दलसिंगार, अंजुमन दीदारे मुस्तफा बाजबहादुर, अंजुमन गुरुटोला आदि शामिल रही। इस दौरान जुलूस की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।