फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid 2024 people offered Namaz with devotion and devotion in Azamgarh

Eid 2024: आजमगढ़ में अकीदत व एहतराम के साथ हजारों लोगों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

Thu, 11 Apr 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Apr 2024 08:41 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरुवाप की सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
Eid 2024 people offered Namaz with devotion and devotion in Azamgarh
Eid 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद का त्यौहार आज पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बदरका ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाने का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम बंधुओ के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। साढ़े छह बजे के बाद लोगों का हुजूम ईदगाहों की ओर निकल पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के ईदगाहों में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद समाज, देश व परिवार के सलामती की दुआ पढ़ी गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां गी। फिर घर- घर सेवईयां खाने व खिलाने का दौर शुरू हो गया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए थे। बदरका ईदगाह पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी के साथ ही पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आदि भी ईदगाह पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed