फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Educational material worth Rs 55.28 lakh will be prepared to make children proficient.

Azamgarh News: बच्चों को निपुण बनाने को 55.28 लाख से तैयार होगी शैक्षिक सामग्री

Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Educational material worth Rs 55.28 lakh will be prepared to make children proficient.
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के समझ के स्तर को बेहतर बनाने के सभी स्कूलों में टीएलएम अर्थात टीचर्स लर्निंग मैटीरियल तैयार कराने की व्यवस्था की जा रही है। शासन से इसके लिए 55.28 लाख का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

जिलेभर के स्कूलों के लिए 55 लाख 28 हजार 900 रुपये जारी किए जा रहे हैं। जनपदों में कितनी धनराशि जाएगी, इसका निर्णय छात्र संख्या के आधार पर हुआ है। हर विद्यार्थी के लिए 20 रुपये के हिसाब से धन खर्च होगा। इस रकम से शिक्षण सामग्री बनाने के लिए चार्ट पेपर, कार्ड शीट, मानचित्र आदि की खरीद होगी। रेडीमेड टीएलएम बहुत आवश्यक होने पर खरीदा जाएगा। वह भी बहुत कम मूल्य का। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस राशि से चाक डस्टर, सामान्य स्टेशनरी, काॅपी किताब, परीक्षा सामग्री, काॅपी, डस्टर, डस्टविन आदि की खरीद किसी भी हाल में नहीं होगी। जिन वस्तुओं की खरीद हो सकती है, उनमें हिंदी भाषा के लिए प्लास्टिक या लकड़ी के बने वर्णमाला, मुखौटे या पेपेट्स, हैंगिंग कार्ड, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि की जानकारी देने वाले कार्ड, मुहावरों संबंधी कार्ड, विलोम शब्द बताने वाली शैक्षिक सामग्री, वर्ण लूडो, वाक्य निर्माण चक्का, वाक्य फिरकी जैसी वस्तुओं की खरीद शामिल है। गणित के लिए संख्या कार्ड, थर्माकोल बाल सेट्स, मिट्टी की बनी रंग-बिरंगी गोलियां, गुणा की चरखी, कागज के वृत्त, त्रिभुज वर्ग आदि की आकृतियां, पाॅकेट कैलेंडर, चांदा से कोड तक की समझ देने वाले उपकरण आदि की खरीद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed