फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Education, electricity, treatment free if government is formed: Om Prakash Rajbhar

सरकार बनी तो शिक्षा, बिजली, इलाज फ्री: ओम प्रकाश राजभर

Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Education, electricity, treatment free if government is formed: Om Prakash Rajbhar
सरायमीर के कुरियावां स्थित बेकरू इंटर कालेज में सुभासपा विस दीदारगंज के ब्लाक, बूथ, सेक्टर प्रभा? - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कहा कि 2022 में सुभासपा की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही घरेलू बिजली बिल पांच वर्ष तक के लिए माफ कर दी जाएगी। गरीबों का इलाज पांच वर्षों तक नि:शुल्क होगा। प्रारंभिक से लेकर स्नातकोत्तर तक शिक्षा फ्री होगी। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को कुरियावां स्थित बेकरू इंटर कालेज में विधानसभा दीदारगंज के ब्लाक, बूथ, सेक्टर प्रभारी सहित कार्यकर्ता की बैठक के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में जमकर पैसे का खेल हुआ। हमारी सरकार बनते ही उक्त चुनाव जनता द्वारा कराने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, महाभारत में एक चीरहरण हुआ था तो कौरवों का नाश हो गया था। उसी तरह भाजपा के शासन काल में तीन चीरहरण हुए हैं, भाजपा का सर्वनाश होना तय है। उन्होंने कहा कि जब तक अटल जी थे तब तक भाजपा थी। अब भाजपा पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। भाजपा का नारा था अच्छे दिन आएंगे। लेकिन जब बुरा दिन था तब गैस सिलिंडर 400 था, अब अच्छे दिन आए तो 1000 हो गया। अरहर की दाल 50 थी, अच्छे दिन में 150 पार, पेट्रोल 60 था, अब 100 पार है। वहीं डीजल 55 था अच्छे दिन आने पर सौ पार कर गया है। अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फखरे आलम खान एवं संचालन प्रहलाद राजभर ने किया। इस अवसर पर प्रह्लाद राजभर, शेख इमामुद्दीन, शेख सलाहुद्दीन, सूबेदार राजभर, सुबास राजभर, पन्ना लाल, राम नयन राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed