फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaw trampled the innocent, died on the spot

ई-रिक्शा ने मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw trampled the innocent, died on the spot
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा बाजार में शुक्रवार की सुबह बाजार जा रहे मासूम को प्याज लदे ई-रिक्शा ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। कोयलसा बाजार निवासी मासूम आसिफ (7) पुत्र इकरार मां-बाप का इकलौता पुत्र था। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे वह घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान प्याज लदी एक ई-रिक्शा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। धक्के से बालक के गिरने के बाद ई-रिक्शा उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक की एक छोटी बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

छत से गिर कर छह वर्षीय मासूम की मौत
सरायमीर। कस्बा के मीर हसन कसाब टोला मुहल्ला निवासी छह वर्षीय दिलदार अहमद पुत्र मो. अशहद बृहस्पतिवार को अपने घर के दूसरी मंजिल पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद बालक की मौत हो गई। मृतक दो भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed