फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During the raid, both the sonography centers were found closed.

छापेमारी के दौरान दोनों सोनोग्राफी सेंटर मिले बंद

Wed, 28 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
During the raid, both the sonography centers were found closed.
सगड़ी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बिलरियागंज स्थित दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारा। लेकिन दोनों सेंटर बंद मिले।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के बिलरियागंज बाजार में दिव्य सोनोग्राफी सेंटर और कमला सोनोग्राफी सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे। 5 माह पूर्व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सगड़ी से की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम गौरव कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों सेंटर को सील कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद दो सेंटर पर चोरी-छिपे सोनोग्राफी होती रही।
विज्ञापन

कस्बा के कुछ लोगों ने पुन: जिलाधिकारी से शिकायत की कि सेंटर पर सोनोग्राफी की जा रही है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को छापा मारा। लेकिन दोनों सेंटर बंद मिले। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि चोरी-छिपे सेंटरों के चलाने की बात सामने आई है। इसके संचालकों पर जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed