फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DSO inspected petrol pump with team

डीएसओ ने टीम के साथ किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण

Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DSO inspected petrol pump with team
आजमगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। डीएसओ ने बेलइसा स्थित संजय सर्विस स्टेशन व जीत फिलिंग स्टेशन हरिबंशपुर पर मूलभूत सुविधाओं की जांच की। जांच में सबकुछ ठीक मिला। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी पेट्रोल डीजल भरवाने आए लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जाए। यदि शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपो की जांच करने के लिए ठीम गठित की गई है। गुरुवार को वह अपने टीम के साथ संजय सर्विस स्टेशन बेलइसा व जीत फिलिंग स्टेशन हरिबंशपुर का औचक निरीक्षण किए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर हवा पानी की व्यवस्था होना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान दोनों फिलिंग स्टेशन पर व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी को सख्त आदेश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने चाहिए। किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने कहा कि प्रत्येक फिलिंग स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशनों पर यह व्यवस्था होना अनिवार्य
आजमगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, आरो या वाटर कूलर, वॉशरूम, मुफ्त में फोन कॉल की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी होता है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। यह दवाइयां एकदम नई होनी चाहिए। वहीं फायर सेफ्टी डिवाइसेज और रेत से भरी बाल्टी भी रखी जानी चाहिए। ताकि आग से निपटने में आसानी हो। उन्होंने बताया कि यदि आप पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो आपको बिल मिलना चाहिए। ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने की व्यवस्था, पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को डिस्प्ले किया जाना चाहिए। डीएसओ ने कहा कि हर पेट्रोल पंप में शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना होता है, ताकि अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह शिकायत दर्ज करा सकें। बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक और पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कांटैक्ट नंबर लिखकर लगाना चाहिए। ताकि आमलोग जरूरत पर संपर्क कर सकें। हर पेट्रोल पंप में उसके खुलने और बंद होने के टाइम का नोटिस टंगा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed