{"_id":"6351902e5d348d047132e1a1","slug":"drones-to-be-monitored-four-anti-romeo-teams-deployed-azamgarh-news-vns679969132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी निगहबानी, तैनात किए गए चार एंटी रोमियो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी निगहबानी, तैनात किए गए चार एंटी रोमियो टीम
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमे ने कमर कस लिया है। जिले में पैरा मिलिट्रीफोर्स पहुंच चुकी है तो वहीं ड्रोन से निगहबानी की भी रणनीति तय की गई है। बृृहस्पतिवार को डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में शहर कोतवाली से पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने पैदल मार्च किया। इस दौरान दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना गया और निदान का आश्वासन दिया गया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर हमारी सारी तैयारी पूरी हो चुुकी है। जगह-जगह सीसी टीवी कैमरा लगवाने की कवायद चल रही है। ड्रोन से भी त्योहारों के दिन निगहबानी की जाएगी। इसके साथ ही चार एंटी रोमियो टीम को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। जो वर्दी व सादी वर्दी में मौजूद रहेंगे।
इनके माध्यम से रंगमिजाज लोगों की धरपकड़ की जाएगी। शहर कोतवाली से निकला पैदल मार्च बड़ादेव, शंकर जी तिराहा, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर होते हुए पुन: शहर कोतवाली पहुंच कर संपन्न हुआ। पैदल मार्च में डीआईजी व एसपी के अलावा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी शक्ति मोहन अवस्थी, एसएचओ कोतवाली, पुलिस बल व पैरामिलिट्री के जवान शामिल रहे।