{"_id":"402c2b7fd99ebb95374aac73fdb98c98","slug":"drizzle-the-idols-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बीच प्रतिमाएं विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बीच प्रतिमाएं विसर्जित
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर बाजार में लगने वाला मेला संपन्न हो गया। शाम से हो रही हल्की बारिश में लोगों ने भींगते हुए मां दुर्गा का दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमाओं का बूंदाबांदी के बीच विसर्जित कर दिया गया। गंभीरपुर बाजार में एक दिन पूर्व ही पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद खोल दिया गया।
बुधवार को शाम को मेले में बारिश के बाद भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में नव बाल दुर्गा पूजा समिति, जय मां दुर्गा पूजा समरिति की प्रतिमाएं काफी आकर्षक थी।
विज्ञापन
रात में सजावट के बाद पूरा बाजार दुधिया रोशनी से नहा उठा। मां के दर्शन के बाद लोगों ने मेले में छोला, चाट, जलेबी सहित झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने जहां श्रृंगार के सामानों की खरीदारी की, वहीं बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने खरीदे।
उधर गुरुवार की शाम बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ मुहम्मदपुर बाजार स्थित मंगई नदी में विसर्जित किया गया।
इस मौके पर मनीष मौर्या, रामजनम गुप्ता, संतोष, कल्पनाथ यादव, अतुल, उमेश आदि मजूद रहे।