{"_id":"667b1ffa4bb30bc71701eb04","slug":"drizzle-brought-relief-then-humidity-made-life-miserable-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117048-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बूंदाबांदी से राहत फिर उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बूंदाबांदी से राहत फिर उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार की सुबह तक उमस और गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में शुरू हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। वहीं कुछ देर बाद उमस से परेशानी बढ़ गई। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जनपद के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई।
जनपद में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार की सुबह भी उमस ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन दोपहर में हुई बूंदाबांदी और हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए ही राहत पहुंचाई।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मंगलवार अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं इस दौरान जनपद के कुछ क्षेत्र में थोड़ी तेज बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों को उम्मीद है कि इस बारिश से धान की रोपाई से पूर्व उनके खेतों की जोताई कर उन्हें तैयार करने में सहूलियत होगी। हालांकि बूंदाबांदी के दौरान कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली लेकिन कुछ देर बाद ही उमस से लोग परेशान रहे।