फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Driving licenses of more than 200 drivers suspended

Azamgarh News: 200 से अधिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस हुए निलंबित

Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Driving licenses of more than 200 drivers suspended
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले कुछ माह में 200 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शासन ने भी अब तीन बार से अधिक चालान होने पर डीएल निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियम निर्धारित हैं। इनका पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लेकिन लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ने में परहेज नहीं करते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन में की गई कार्रवाई के आधार पर परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता निर्धारित करता है। पिछले कुछ माह में बार-बार नियम तोड़ने वाले 200 से अधिक वाहन चालकों का डीएल तीन माह के लिए निलंबित भी किया गया। इसमें ओवरलोडिंग के मामले सबसे अधिक हैं। तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और व्यवसायिक वाहनों में यात्रियों को ले जाने पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों में जिले के 78 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित
आजमगढ़। विभाग की माने तो ऑल इंडिया में आप कहीं भी हों यदि आजमगढ़ आरटीओ में वाहन चालक का लाइसेंस बना है तो उसका पूरा डाटा यहीं पर होगा। ऐसे में अन्य जिले और राज्यों में रहने वाले लोग जिन्होंने यातायात नियम तोड़े हैं, उनका भी लाइसेंस भी निलंबित हुआ है। इसका डेटा आजमगढ़ एआरटीओ कार्यालय आया है। विभाग के अनुसार ऐसे करीब 78 वाहन चालक हैं, जिनका डेटा विभाग को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़ने वाले 200 से अधिक वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं अन्य राज्यों में रहने वाले जिले के करीब 78 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित हुआ है। उनका डेटा प्राप्त हुआ है, कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed