फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drink spilled into SDM's chamber, video goes viral

Azamgarh News: एसडीएम के चेंबर में छलका जाम, वीडियो वायरल

Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drink spilled into SDM's chamber, video goes viral
एसडीएम चैंबर में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। श्रोत-वीडियो ग्रैब
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो मार्टीनगंज एसडीएम के चेंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में जाम छलकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसडीएम ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है, जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।वीडियो में शराब की एक बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन गिलास दिख रहे हैं। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मामले को लेकर एसडीएम दिव्या सिकरवार ने कहा कि लाइट जाने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेंबर में शराब की बोतल, पानी की बोतलें और गिलास रख दिए थे, जैसे ही लाइट आई, उसी दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। एसडीएम का कहना है कि यह पूरी घटना साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed