{"_id":"5a2ad6da4f1c1b9e678c063d","slug":"dress-the-kids-involved-five-schools-in-departmental-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय आंकड़ों में उलझा पांच विद्यालयों के बच्चों का ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय आंकड़ों में उलझा पांच विद्यालयों के बच्चों का ड्रेस
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ड्रेस
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडलायुक्त द्वारा 12 दिसंबर को मंडलीय समीक्षा बैठक की जानी है। जिसकी तैयारियां विभागों द्वारा तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा भी अपनी रिपोर्ट तैयार की गई है।
रिपोर्ट में जिले के सारे परिषदीय विद्यालयों में 100 प्रतिशत ड्रेस का वितरण दर्शाया गया है। लेकिन जिले के पांच विद्यालय ऐसे हैं जिसके पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अभी तक ड्रेस उपलब्ध नहीं हो सका है।
बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को मुफ्त ड्रेस, जूता, मोजा, बैग और किताबें आदि दिया जाता है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जिले के सारे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 100 प्रतिशत बच्चों में ड्रेस का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
12 दिसंबर को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक है। जिसमें मंडलायुक्त मंडल में हुए ड्रेस वितरण की भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा समीक्षा के लिए जो लिस्ट तैयार की गई है उसमें परिषदीय विद्यालयों के 100 प्रतिशत बच्चों में ड्रेस का वितरण होना दर्शाया गया है।
जबकि जिले में स्थिति इसके उलट है। जिले में जहानागंज विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं जिनमें पढ़ने वाले बच्चों को अब तक ड्रेस नहीं मिल सका है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कलीमपुर के 119, किशुनपुर के 95, खुटवल के 82, एकौना के 80 और निजामुद्दीनपुर के 81 बच्चे शामिल हैं।
अभी तक इन विद्यालयों के बच्चों के ड्रेस का पैसा विद्यालय नहीं पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय को ड्रेस के पैसे के लिए पत्र भेजा है।