फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dr. HN Patel SP candidate from Sagdi

सगड़ी से डॉ. एचएन पटेल सपा प्रत्याशी

Mon, 07 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dr. HN Patel SP candidate from Sagdi
समाजवादी पार्टी ने मुबारकपुर विधानसभा सीट से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और सगड़ी से डॉ. एचएन पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

जनपद की दस विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर समाजवादी पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। तीन सीटों पर प्रत्याशी को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा था। इसको लेकर चर्चा चल रही थी। सपा ने सोमवार को अटकलों पर विराम लगाते हुए दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें मुबारकपुर विधानसभा सीट से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वहीं सगड़ी विधानसभा सीट पर पार्टी ने नये चेहरे को मौका देते हुए डॉ. एचएन पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने मेंहनगर विधानसभा सीट पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed