फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPO and Deputy CPO suspended for making fake appointment

फर्जी नियुक्ति करने के मामले में डीपीओ व डिप्टी सीपीओ हुए निलंबित

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
DPO and Deputy CPO suspended for making fake appointment
शासनादेश को दरकिनार कर फर्जी नियुक्ति करने और निर्देशों का समय से अनुपालन न करने पर डीएम राजेश कुमार की संस्तुति पर प्रमुख सचिव अनीता सी. मेश्राम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन की अवधि में डीपीओ व डिप्टी सीपीओ को निदेशालय महिला कल्याण लखनऊ में संबद्घ कर दिया है। इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप सरीखा माहौल है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ यादव ने मिलीभगत कर गलत तरीके से नियुक्ति की थी। उन्होंने बताया कि प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने अपने ही भतीजे का कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति करा दिया है। वहीं उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने भी अपने गांव के एक युवक की नियुक्ति कराई है। इतना ही नहीं प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ योजना के तहत वितरण में भी अनियमितता पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल की आज्ञा से प्रमुख सचिव अनीता सी. मेश्राम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकारनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बीच जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्घ वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed