{"_id":"57fe803f4f1c1b67522903cc","slug":"doli-land-dskandhar-girt-kshubhit-indus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु...
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दशहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पुरानी सब्जी मंडी और पुरानी कोतवाली में राम और रावण के बीच युद्ध के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम को रावण वध के समय पूरा नगर श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रावण का पुतला जलते ही श्रद्धालु खुशी में झूम उठे। इसी के साथ 'डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर' चौपाई गूंज उठी। पुरानी कोतवाली पर रावण वध के बाद विजय यात्रा निकाली गई। पुरानी सब्जी मंडी पर रावण वध की लीला की गई।
पुरानी कोतवाली पर विजयदशमी पर रावण वध की लीला की गई। मंचन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक तरफ भगवान राम, लक्ष्मण रथ पर सवार अपनी सेना के साथ रणभूमि पर थे तो दूसरी तरफ रावण भी अपनी सेना के साथ मुकाबले के लिए उतरा था। रावण दहन के लिए उसका पुतला बनाया गया था। सूर्यास्त होते ही राम ने रावण की नाभि में तीन बाण मारकर रावण को मार गिराया। इसी के साथ श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर राममय हो गया।
रावण का पुतला जलते ही लोग विजय की खुशी से झूम उठे। बुराई पर अच्छाई की जीत होते ही भगवान राम की विजय यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में पुरानी सब्जीमंडी में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भी रावण वध का मंचन किया गया। पूरे नगर में धूमधाम से विजयादशमी मनाई गई। मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर स्थित श्री रामलीला मैदान मे मंगलवार को दशहरा मेला देखने आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राम-रावण युद्ध के बाद रावण का पुतला धू-धू कर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दशहरा कमेटी द्वारा विजय जूलूस निकाला गया। रथ पर बैठाकर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान को नगर में भ्रमण कराया गया। मां भवानी मंदिर पर महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। अहरौला संवाददाता के अनुसार, अहरौला में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, कस्बे में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले में जहां बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, वहीं पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा।
इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकी भी निकाली गई। नगर पंचायत निजामाबाद के फरहाबाद में शिवमंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता जी की झांकी निकाली गई। झांकी फरहाबाद से रामलीला मैदान शिवाला घाट पहुंचा। जहां श्रीराम ने रावण का वध किया। शिवाला घाट पर रावण का पुतला फूंका।
कलाकारों ने करतबों से किया चकित : विजयादशमी पर अखाड़ों के बीच बुधवार की देर रात जमकर प्रदर्शन हुआ। कलाकारों ने प्रदर्शन से लोगों को चकित कर दिया। शहर में दो प्रमुख अखाड़े बुधवार को परंपरागत ढंग से निकाला गया है। विजयादशमी के दिन भोर में लगभग तीन बजे दोनों अखाड़े आमने-सामने हुए।
इस दौरान दर्शकों ने उत्साह के साथ जयघोष किया। प्रदर्शन के दौरान प्राचीन काल के युद्धों में प्रयोग किए जाने वाले अस्त्र-शस्त्रों बाना, बनेठी, गत्ताफरी, पटा, सच्चा बाना, तलवार, बल्लम, गड़ासा आदि हथियारों का रणकौशल दिखाया गया। आग के गोले से कुदना, कील पर सो रहे आदमी के ऊपर से बाइक का गुजारना आदि करतबों ने लोगों को चकित कर दिया। लाठी का प्रदर्शन अखाड़े में आकर्षण का केंद्र रहा।