फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor couple filed a case against each other

Azamgarh News: डॉक्टर दंपती ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 02 Jan 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple filed a case against each other
आजमगढ़। साल के आखिरी दिन हुए हंगामे के बाद डॉक्टर दंपनी ने शहर कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। डॉक्टर ने जहां पत्नी पर काफी दिनों से साथ न रहने की बात कही है। वहीं, महिला ने डॉक्टर पर प्रताड़ित करने, दूसरी महिला से अवैध संबंध होने और बेटी से मिलने न देने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली के सामने बंधे पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज शर्मा का अस्पताल है। रविवार को उनके अस्पताल में अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ पहुंची महिला ने खुद को डॉ. नीरज शर्मा की पत्नी बताया था। महिला का आरोप है कि डॉ. नीरज उसकी बेटी को जबरन अपने पास रखे हैं और उससे मिलने नहीं दे रहे हैं। यही नहीं, उनका दूसरी महिला से अवैध संबंध है। महिला ने डॉ. नीरज और अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामले की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके रिश्तेदारों को वहां से हटाया। इसे बाद महिला शम्या नारायण ने अपने पति डॉ. नीरज शर्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, डॉ. नीरज शर्मा ने भी अपनी पत्नी और साले समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि शम्या नारायण उनकी पत्नी है। आरोप लगाया कि शम्या का भाई मयंक राय रविवार को चार अन्य लोगों के साथ उनके अस्पताल में असलहे लेकर घुस आए। उन लोगों ने गालियां दीं और मारपीट भी की। डॉ. नीरज ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी झगड़ालू प्रवृति की है। हमारी एक बच्ची भी है, जिस पर शम्या अपनी खीझ निकालती थी। मैं छह माह तक बच्ची को इलाज के लिए लेकर मुंबई में रहा। हमारे साथ पत्नी भी मुंबई गई थी लेकिन दो-तीन दिन बाद वह चली आई थी। 25 दिसंबर 2018 को पत्नी मायके में शादी होने की बात कहकर अपने जेवरात, नकदी आदि लेकर चली गई थी लेकिन फिर लौटी नहीं। कई बार पत्नी को लेने के लिए ससुराल गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गया, जहां उन्हें अपमानित किया गया। वहीं, पत्नी ने मेरे साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मैंने 2021 में अदालत विवाह विच्छेद का दावा किया था। डॉ. दंपति के बीच का व्यक्तिगत मामला सड़क से कोतवाली तक पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चिकित्सक व उनकी पत्नी के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। दोनों के बीच विवाद डॉक्टर के निजी अस्पताल पर रविवार को हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed