{"_id":"683f390039326be6170ca1a6","slug":"do-not-sacrifice-in-the-open-nor-throw-the-remains-be-cautious-of-rumours-on-social-media-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132448-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खुले में न कुर्बानी करें, न ही अवशेष फेंकें सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खुले में न कुर्बानी करें, न ही अवशेष फेंकें सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सतर्क
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बकरीद के दौरान किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए और न ही कोई कुर्बानी खुले में की जाए। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट पदार्थों को खुले में न फेंका जाए, बल्कि गहरे गड्ढे में ब्लीचिंग, नमक और चूना डालकर उचित तरीके से निस्तारण किया जाए।
डीएम ने सभी धर्मगुरुओं और नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने और ऐसी अफवाहों को रोकने में सहयोग करने की अपील की।
यह निर्देश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आगामी गंगा दशहरा, बकरीद और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में में हुई बैठक में दिए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसपी ग्रामीण चिराग जैन आदि मौजूद रहे।