{"_id":"6236175b7976be4d714bf58b","slug":"do-hanged-yourself-to-death-azamgarh-news-vns6439026112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी, हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर व कंधरापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कारणों से क्षुब्ध दो विवाहिताओं ने फंदे ले लटक कर जान दे दी। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
पहली घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मसुरपट्टी गांव में हुई। गांव निवासीनी 50 वर्षीया सावित्री पत्नी सुरेंद्र शुक्रवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। शनिवार की सुबह वह देर तक सो कर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए। दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने छेंद से अंदर झांका तो सावित्री साड़ी के सहारे चुल्ले से लटक रही थी। शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस भी पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के गंगटिया गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्रमणि पुत्र कैलाश ने भी शुक्रवार की रात में चादर के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के अनुसार मृतक बीमारी से ग्रसित था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। मृतक एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।