फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected Manduri Airport after the letter from Airport Authority of India

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पत्र के बाद डीएम ने मंदुरी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Manduri Airport after the letter from Airport Authority of India
मदुरी स्थित हवाई अड्डे का निरीक्षण करते डीएम अमृत त्रिपाठी और एसडीएम गौरव कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पत्र मिलने के बाद मंदुरी एयरपोर्ट का जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था को साफ-सफाई व सुंदरीकरण के साथ हो रही पीली पट्टी को देखा व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करप् को कहा। डीएम गहनता से जांच की और सुधार के लिए आश्वयक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हवाई कनेक्टिविटी के तहत आजमगढ़ जनपद के मंदूरी में उड़ान के लिए सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। मंदूरी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए शासन के निर्देश पर विगत दिनों में तेजी के साथ कार्य किया जा चुका है। पूर्व में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी व प्रशासनिक सदस्यों ने भ्रमण कर सहमति दे चुके हैं। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पत्र के बाद जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने उपजिला अधिकारी गौरव कुमार के साथ मंदुरी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट मानक के अनुरूप रुकावटों को हटाया जा चुका है। हालांकि जनपदवासियों को उम्मीद थी कि नए वर्ष में उड़ान का तोहफा मिलेगा लेकिन आचार संहिता ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उन्होंने संभावित जनसभा स्थल के साथ एयरपोर्ट में उगी हुई घास, झाड़ी की साफ सफाई, एयरपोर्ट पर बिजली व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व कार्यदाई संस्था के पीएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed