कलेक्ट्रटे भवन के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम एनपी सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि पीएचसी और सीएचसी पर दो फरवरी से प्रत्येक रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनआरएलएम के साथ बैठक करें।
विज्ञापन
मेले में एनीमिक किशोरी, अति कुपोषित बच्चे, टीबी/कुष्ठ रोगी, धात्री महिलाएं, ऐसे बच्चे जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से छूटे हैं, मजदूरों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं ईलाज करें। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जिन ग्रामों में गोल्डेन कार्ड नहीं बना है, उनके कार्ड बनवाएं। गांवों में उक्त योजना के प्रचार-प्रसार हेतु गोष्ठी एवं शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें। समीक्षा में एमओआईसी के परफारमेन्स इण्डीकेटर की प्रगति, स्टेट एवरेज व जिला एवरेज से कम मिली। सभी एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिन एमओआईसी ने अच्छा कार्य किया हैं, प्रथम तीन को 24 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि तीन फरवरी को मिशन इन्द्रधनुष का कार्यक्रम चलाया जाना है। डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि जो आशाएं अस्पतालों में डिलिवरी कराने आती हैं एवं बिचौलिए का कार्य करती हैं, ऐसे आशाओं को चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डॉ. एके सिंह, डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. एसकेजी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।